सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

 

 What is media मीडिया क्या है। 

         मीडिया कैसे काम करता है। 


मीडिया
को समझने का सबसे अच्छा तरीका है इसकी की भूमिका को समझना मीडिया हमारे जीवन में हमारे समाज क्या भूमिका निभाता है अगर इसे समझ लिया जाये तो मीडिया का अर्थ स्वतः ही समझ में जायेगा मीडिया को सरल शब्दों में हम कहा सकते है की ये एक संचार का साधन हैए जिसके माध्यम से हमे और सारे समाज को विभिन्न प्रकार के समाचार , सूचनाएं , सामयिक घटनाएँ, सरकारी या व्यक्तिगत जानकारियां साथ ही साथ अन्य ज्ञान वर्धक विषयो पर लेख आदि भी पड़ने को ,सुनने या देखने को मिलते है।

 Type of media मीडिया के प्रकार :


प्रिंट मीडिया : प्रिंट मीडिया की बात करे तो इसमें प्रिंट फॉर्म के माध्यम है जैसे

समाचार पत्र : दैनिक न्यूज़ पेपर ,वीकली न्यूज़ पेपर ,संडे या वीकेंड का स्पेशल परिशिष्ट

मैगज़ीन  : सामान्य रूचि में पत्रिका (मैगज़ीन ), फ़िल्मी पत्रिका , खेल विशेषांक पत्रिका व्यापर सम्वन्धी तथा किसी भी विशेष रूचि सम्वन्धी पत्रिका

 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो  तरह के माध्यम  सम्मलित है।

 ब्रॉडकॉस्ट मीडिया :  इस माध्यम में प्रसारण सॅटॅलाइट के माध्यम से होता है इसमें  टीवी चैनल्स  ( राष्ट्रीय या प्रादेशिक चैनल्स ) , रेडियो, आते है।

 नॉन ब्रॉडकॉस्ट मीडिया : इसमें मुख्य रूप से वीडियो और केबल / क्लोज सर्किट टीवी  और सिनेमा आते है।

 डिजिटल मीडिया :  डिजिटल मीडिया में मुख्य रूप से न्यूज़ पोर्टल , यूट्यूब चैनल्स , न्यूज़ ऍप्स  तथा समस्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म शामिल है।

 Effects of media मीडिया का समाज पर प्रभाव :

 मीडिया सामाजिक परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, मीडिया अपनी रिपोर्टिंग के  माध्यम से सामाजिक मत एवं सामाजिक दृष्टिकोण पर प्रभाव डालती है  साथ ही सामाजिक, राजनैतिक के साथ साथ विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डालती है। अक्सर समाज से जुड़े जिन मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया जाता है मीडिया उन्हें प्राथमिकता से उठाती है वैसे भी मीडिया को लोकतंत्र का चौथ स्तम्भ माना जाता है जिसका मुख्य कार्य जनता की आवाज को  बेहतर तरीके से और निष्पक्ष रूप से व्यवस्था के सामने उठाना। मीडिया राजनैतिक, सांस्कृतिक ,सामाजिक , धार्मिक आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है।

How Media Works मीडिया कैसे काम करता है

मीडिया निष्पक्षता सिद्धांतों के आधार पर अपना कार्य करता है,

सटीकता, विविधता और संतुलित प्रतिनिधित्व के साथ अपनी क्षमता और प्रभावकारिता के दायरे में

यह इन कार्यों को करता है जो काफी हद तक किसी भी देश के राजनीतिक और कानूनी वातावरण पर निर्भर करता है

जहां कानूनी ढांचा अनुकूल होता है, वहां मीडिया का प्रसार होता ह।

 मिडिया में कैसे कार्य होता है।

मीडिया में काम करने वाले विभिन्न लोगों और उनकी भूमिकाओं को अब यहाँ जानते और समझते है।

 पत्रकार/रिपोर्टर (बीट रिपोर्टर, फीचर) - पत्रकार इनका काम होता है खबरों पर पैनी नजर रखना और खबरों को लाना साथ ही ये खबरों को प्राथमिकता, और महतत्वता के आधार पर चुनते है।

 उप-संपादक - ये  बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं क्योंकि वे खबरों और लेखो का रूप  निर्धारित करते हैं।

वे संरचना, तथ्यात्मक शुद्धता, लंबाई के लिए लेख तथा खबर  का संपादन करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि लेख तथा खबर लिखा गया  है वह शैली दिशानिर्देशों के अनुसार हो साथ ही हैडलाइन और फोटो कैप्शन  भी लिखते हैं।

 वे अक्सर बहुत सख्त डेडलाइन पर काम करते हैं, और सुनिश्चित करते है।  खबर और लेख में कोई त्रुटि हो।

 संपादक : संपादक की  भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है ,इसीलिए इन्हे एडिटर इन चीफ भी कहते है। संपादक ही कार्य का विभाजन करते है किस व्यक्ति को किस बीट या किस समाचार पर जाना है ये ही निर्णय लेते है। किस खबर और लेख को किस प्रमुखता से प्रकाशित करना है साथ हे टीम मेंबर्स  को न्यूज़ के सोर्स के साथ साथ ये भी बताते है की की किस खबर को ऑडियंस कितना पसंद करेगी।

उपरोक्त तरह से ही सभी मीडिया में कार्य या जाता है

 आज मीडिया का रोले और भी अहम् हो गया है हलाकि मीडिया पहले से ही , अपना कार्य बखूबी करती रही है।  किन्तु आज के परिदृश्य में जहाँ हर हाथ में स्मार्ट फोन है, जिससे कभी कभी गलत और भ्रामक जानकारिओं का आदान प्रदान होता है, ऐसे में सही और विश्वनीय खबरों के लिए हमें परंपरागत मीडिया का सहारा लेना चाहिए क्योकि मीडिया खबरों को जाँच परख कर तत्थ्यो के आधार पर प्रस्तुत करती है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

                 12   Jyotirlingas   lord shiva                  12 ज्योतिर्लिंग और उनके नाम व स्थान धर्म दर्शन में आईये जानते ह...